{"_id":"603e849d8ebc3ef10a331eeb","slug":"student-dies-after-being-hit-by-a-school-bus-azamgarh-news-vns577741958","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की चपेट में आकर छात्र की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस की चपेट में आकर छात्र की मौत, चक्काजाम
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कम्हरिया-चंडेश्वर मार्ग पर प्राइवेट स्कूल बस की चपेट में आकर सात वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। बस चालक बच्चे को लगभग 200 मीटर घसीटते लेकर चला गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। साढ़े तीन घंटे बाद 7:30 बजे एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लोहानपुर गांव निवासी 7 वर्षीय साहिल पुत्र बबलू चौहान गांव के पास ही पं. रामधन दूबे जूनियर हाईस्कूल में पढ़ता था। रोज की भांति मंगलवार को भी वह स्कूल गया हुआ था। दोपहर एक बजे लंच होने पर वह स्कूल से घर जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान एक प्राइवेट स्कूल की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और लगभग दो सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घटना की जानकारी होत ही ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को देने के साथ ही मौके पर चक्काजाम कर दिया। चार बजे से शुरू हुआ चक्काजाम रात साढ़े सात बजे तक चला। आक्रोशित ग्रामीण मौके पर ब्रेकर बनाने के साथ ही बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने पर भी ग्रामीण शांत नहीं हो रहे थे। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी सात बजे चक्काजाम स्थल पर पहुंची और उनके आश्वासन पर साढ़े सात बजे ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। पिता अभी 10 दिनों पूर्व ही रोजीरोटी के लिए दिल्ली गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।