{"_id":"68e62d3a6b8ad45b41080d25","slug":"student-commits-suicide-by-hanging-herself-in-azamgarh-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: छात्रा का फंदे से शव लटकता देख घरवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: छात्रा का फंदे से शव लटकता देख घरवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Oct 2025 02:52 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:52 PM IST
सार
छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। रात में वो सबके साथ खाना खाकर सोने के लिए कमरे में गई थी, लेकिन सुबह घरवाले उसे जगाने पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक छात्रा का शव कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। मृतका की पहचान पूजा चौहान (21) पुत्री तेजप्रताप चौहान के रूप में हुई है। पूजा स्नातक की छात्रा थी और साथ ही ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण भी ले रही थी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात पूजा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब परिवार के लोग उसे जगाने गए तो देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर महाराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका के परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं। परिजन इस घटना से पूरी तरह अनभिज्ञता जता रहे हैं। वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज केदारनाथ मौर्य ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की जा चुकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।