फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Struggle to organize and educate

संगठित होकर संघर्ष करें शिक्षामित्र

Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Struggle to organize and educate
आजमगढ़। उत्तर -प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश का शिक्षामित्र आज घोर निराशा और संकट का जीवन जी रहे है। अपने हक के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की जरुरत है। कहा कि हम सभी हार मानने की जरुरत नहीं है। अगर सरकार हमारी समस्याओं का जल्द से जल्द निदान नहीं करती है तो संगठन एक वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। महामंत्री हीरा लाल सरोज ने कहा कि शिक्षामित्र 18 वर्षों से कार्य कर रहा है, लेकिन जब से समायोजन रद्द हुआ है तब से अत तक राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जो शिक्षामित्रों के लिए बहुत ही निराशाजनक है। हम संघर्ष करेंगे इसका परिणाम निराश नहीं होने देगा। बैठक के अंत में ठेकमा के प्राथमिक विद्यालय भैंसकुर की शिक्षा मित्र अनीता राय, पवन मौर्य की माता, हरिकेश यादव की माता और राजेश सिंह के दादा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, उपेंद्र याव, स्वतंत्र सिंह, राजेश सिंह, तेजबहादुर, अशोक, गोवर्धन, रंजू सिंह, रीता सिंह, किरन, मंजू, चंद्रकला, शशिकला, पूनम, गीता, भगवंती, लीला आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed