फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strike continues on the ninth day, warning to lock the panchayat office for not meeting the demand

नौवें दिन भी धरना जारी, मांग पूरी न होने पर दी पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी करने की चेतावनी

Tue, 27 Oct 2020 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Strike continues on the ninth day, warning to lock the panchayat office for not meeting the demand
अंबारी। माहुल नगर पंचायत कार्यालय पर सभासदों का धरना-प्रदर्शन नौवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। सभासदों ने ईओ और चेयरमैन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो हम सभी नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार हो रहा है। अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या और चेयरमैन बदरे आलम तानाशाही व बिना सभासदों के प्रस्ताव दिए ही हर कार्य करा रहे हैं। यही नहीं विकास कार्यों व सामानों की खरीद फरोख्त का ब्यौरा भी सभासदों को नहीं दिखा रहे हैं। सभासदों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे नगर पंचायत प्रशासन पूरी नहीं करता तब तक हम धरना देते रहेंगे। नगर पंचायत प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांगे अविलंब पूरी करें अन्यथा हम कार्यालय में पुन: तालाबंदी कर देंगे। वहीं अधिशासी अधिकारी माहुल का कहना 18 सूत्रीय मांगों का जवाब तैयार है। बुधवार को एसडीएम फूलपुर रावेंद्र कुमार सिंह उन्हें ये जवाब देंगे। मौके पर अजय श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, ओमप्रकाश बिंद, खालिद, प्रमिला, भूखल राम, सोनू यादव व हाफिज हारून आदि 11 सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed