फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strictness: Stop defecating in the open, otherwise pay fine

सख्ती : खुले में शोच जाना करो बंद, नहीं तो भरो जुर्माना

Mon, 18 Mar 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Strictness: Stop defecating in the open, otherwise pay fine
शौचालय तो जिले में लाखों बने इसके बाद भी लोग खुले में शौच जा रहे हैं। वहीं अब शासन और प्रशासन इसे लेकर सख्त हो गया है। अब अगर कोई खुले में शौच करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

अगर किसी का शौचालय खराब है और वह उसका उपयोग नहीं कर पा रहा है तो वह ग्राम पंचायत से संपर्क कर उसकी मरम्मत करा सकता है। जिले की कुल आबादी लगभग 54 लाख है। इसमें से अब तक साढ़े पांच लाख से अधिक घरों में व्यक्तिगत शौचालय बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शौचालय बनने के बाद प्रशासन लोगों से इनका उपयोग करने का अनुरोध करता रहा है। इसके बाद भी लोग आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। शौचालय में ताला बंद कर लोग खुले में शौच जा रहे हैं। विभाग की मानें तो अब जो कोई भी खुले में शौच करते हुए पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जिन लोगों के शौचालय खराब हैं। जैसे उनके दरवाजे टूट गए हैं या फिर छत नहीं पड़ी है तो वह अपनी ग्राम पंचायत से संपर्क कर उसकी मरम्मत करा लें और शौचालय का उपयोग शुरू कर दें। क्योंकि ग्राम पंचायतों को यह निर्देश दिया गया है कि वह शौचालय की मरम्मत पर पांच रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक खर्च कर सकती है। अगर इसके बाद भी कोई खुले में शौच जाता है तो वह जुर्माना का हकदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed