फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   street vendors will get loans without interest

रेहड़ी वालों को बिना ब्याज के मिलेगा लोन

Tue, 02 Jun 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
street vendors will get loans without interest
आजमगढ़। सरकार की ओर से रेहड़ी वालों को बिना ब्याज के ऋण देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार के निर्देश पर डूडा कार्यालय की ओर से रेहड़ी वालों का सर्वे किया गया। सर्वे के बाद 1270 रेहड़ी वालों की सूची नगरपालिका को सौंपी गई है। ांच के बाद इनका रजिस्ट्रेशन कराकर इन्हें आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उनसे महीने में एक निर्धारित शुल्क वसूलेगी। इन्हें रोजगार के लिए सरकार बिना व्याज का 10 हजार रुपये का लोन देगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने सबसे ज्यादा परेशान रेहड़ी वालों को किया है। इस दौरान घोषित लाक डाउन में उन्हें अपनी दुकान लगाने की इजाजत नहीं दी गई जिसके कारण उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन सबके बीच सरकार ने रेहड़ी वालों को बिना व्याज के ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है ताकि वह भी उन्हें अपना रोजगार करने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार के निर्देश पर पीओ डूूडा एक पांडेय की ओर से आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में सर्वे कराया गया। सर्वे के दौरान कुल 1270 रेहड़ी वालों की सूची तैयार की गई। उनकी ओर से इस सूची को नगरपालिका के पास भेज दिया गया है। नगरपालिका इनकी जांच कर रजिस्ट्रेशन कराएगी और आईडी कार्ड उपलब्ध कराएगी। नगर पालिका की ओर से इनसे निर्धारित शुल्क भी वसूला जाएगा। सिर्फ पंजीकरण कराने वाले रेहड़ी वालों को ही इस योजना का लाभ मिलेेगा। इस लोन को इन्हें एक साल के अंदर जमा करना होगा। नहीं जमा करने पर इन्हें व्याज भी देना पड़ेगा।
विज्ञापन

यह योजना रेहड़ी दुकानदारों के लिए शुरू की गई है ताकि उन्हें रोजगार करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। एक साल तक उन्हें इस रकम का व्याज नहीं जमा करना होगा। लोन के पैसे को जमा करना होगा। लेकिन अगर किसी ने इसे जमा नहीं किया तो उसे व्याज के साथ रकम की अदायगी करनी होगी। - अरविंद कुमार पांडेय, पीओ डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुबारकपुर में भी चयनित किए गए 325 रेहड़ी दुकानदार
आजमगढ़। पीओ डूडा ने बताया कि यह योजना सभी नगर निकायों में भी संचालित होगी। लेकिन डूडा कार्यालय को सिर्फ दोनों नगरपालिकाओं की जिम्मेदारी मिली है। जिसमें मुबारकपुर में भी सर्वे कर 325 रेहड़ी वालों का चयन किया गया है। इनका रजिस्ट्रेशन होने के बाद इनमें से अगर कोई चाहे तो बिना ब्याज के लोन ले सकता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed