फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stray animals are taking lives, there is traffic jam

Azamgarh News: छुट्टा पशु ले रहे जान, लग रहा जाम

Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Stray animals are taking lives, there is traffic jam
छुट्टा मवेशियों का आतंक समाप्त नहीं हो रहा है। खुद के साथ ही लोगों के जान के भी ये दुश्मन बने हुए है। आए दिन इनके चलते सड़क हादसे होते है और लोग घायल होते है। कई हादसों में इनके चलते मौत तक हो गई है। वहीं कई जगहों पर से खुद भारी वाहनों की चपेट में आकर मृत जो जाते है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में तो इनका आतंक कायम है। जिस रास्ते से यह गुजरते है, वह रास्ता कुछ देर के लिए ही सही खाली सा हो जाता है। वहीं कई रास्तों पर ये जाम का भी बड़ा कारण बनते है। योगी सरकार ने गो आश्रय स्थलों की स्थापना कर सड़कों पर छुट्टा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ कर इनमें रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भी काफी संख्या में गौवंश शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक की सड़कों पर घूम रहे है और जाम के झाम का कारण बनने के साथ ही हादसों का भी बड़ा कारण बन रहे है। रविवार की शाम ही फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार छुट्टा मवेशी से टकरा कर सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रही ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रानी की सराय थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व छुट्टा मवेशी से टकराने के बाद बाइक पलट गई थी। जिसमें बाइक सवार घायल हो गए थे और इलाज के दौरान एक की मौत भी हो गई थी। सर्वाधिक सड़क हादसों में मवेशियों की मौत फिलहाल आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र में देखने को मिलती है।

00
शहर में सांड का आतंक
शहर क्षेत्र के चौक से पुरानी सब्जीमंडी, कटरा, बदरका होते हुए पांडेय बाजार तक एक बड़े सिंग वाले सांड का खासा आतंक है। प्राय: यह तीन-चार की संख्या में अन्य सांड के साथ इस रास्ते पर चक्रमण करता है। जब साड़ों का यह झुंड सड़क पर निकलता है तो लोग या तो रास्ता बदल देते है या उनके गुजर जाने के बाद ही अपने गंतव्य को जाते है। कारण यह है कि कब ये बिगड़ जाए और आपस में लड़ने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों व वाहनों पर हमला कर दें कुछ कहा नहीं जा सकता है। खड़े सिंग वाला सांड तो प्राय: रिक्शा व आटो में पीछे सिंग फंसा कर पलट तक देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed