फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Storm caused devastation , killing two

आंधी ने मचाई तबाही, दो की मौत

Tue, 24 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 24 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 Storm caused devastation , killing two
आंधी ने मचाई तबाही
मौसम बदलने के बाद सोमवार की देर रात आई बारिश ने जिले भर में तबाही मचाई। आंधी के चलते शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के पोल टूट कर गिर गए। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के रैदोपुर में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। मेहनगर क्षेत्र में मकान की दीवार ढहने से दबकर और देवगांव में आंधी के दौरान छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


दो दिनों से लगातार उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। हर तरफ गर्मी से निजात पाने के उपाय ढूंढे जा रहे थे लेकिन कोई राहत नजर नहीं जा रही थी। सोमवार की रात करीब 1.50 बजे अचानक तेज हवा के साथ आंधी शुरू हो गई। हवा का रुख तेज होने के कारण कई पेड़ धराशाई हो गए। आंधी के दौरान देवगांव, बरदह, मेंहनाजपुर, तरवा आदि क्षेत्रों में पेड़ों की डाल की चपेट में आने से विद्युत तार और पोल टूट गए।

विज्ञापन

तार टूटने से शहर के रैदोपुर मुहल्ले में अंधेरा छा गया। दूसरे दिन इस मुहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों के छप्पर, टीनशेड, सीमेंट शीट आदि उड़कर टूट गए। देवगांव, बरदह, मेहनाजपुर, तरवां, मेंहनगर, जहानागंज आदि आंधी का अधिक असर रहा। इन क्षेत्रों में करीब डेढ़ दर्जन पोल टूटकर गिरने की सूचना है। उधर, मेंहनगर थाने के अमारी गांव निवासी अरविंद राम (45) के मकान की दीवार ढह गई जिसमें दबकर कर घायल अरविंद की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह दो बेटे और तीन बेटियों का पिता था। मजदूरी करता था। इसी क्रम में देवगांव कोतवाली के उपेंदा गांव निवासी श्रीराम यादव (55) रात को छत पर सोया हुआ था। आंधी और पानी से बचने के लिए छत से उतर रहा था। इस दौरान हवा के झोंके से अनियंत्रित होकर आंगन में गिर गया। उसे सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीराम चार बेटों और एक बेटी का पिता था।



सर्पदंश से महिला की मौतः गोसाई की बाजार। देवगांव क्षेत्र के चंदेवरा गांव निवासी रीमा (40) पत्नी स्व. संजय राम की सर्पदंश से मौत हो गई। आंधी के दौरान आई बारिश से उनके आंगन में पानी भर गया था। वह पानी निकालने के लिए नाली साफ कर रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। रीमा को सीएचसी लालगंज में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रीमा एक बेटी और चार बेटे की मां थी। करीब चार वर्ष पूर्व उसके पति की हत्या कर दी गई है। रीमा ही बच्चों का पालन कर रही थी। मां की मौत के बाद उसके बच्चे अनाथ हो गए हैं।



तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित ः मालटारी (ब्यूरो)। सगड़ी तहसील क्षेत्र में शनिवार की भोर आई आंधी के चलते दर्जनों पेड़ धराशाई हो गए थे, जिसके चलते कई स्थानों पर तार टूट गए और पोल सहित ट्रांसफार्मर गिर गया। विभागीय स्तर पर गड़बड़ी दूर नहीं किए जाने से तीन दिनों से क्षेत्र के मोचीपुर, तरौका नदौरा, मिर्जापुर, देवापार, अंजान शहीद, नगर पंचायत जीयनपुर, गड़ेरी पट्टी सहित दर्जनों गांव में बिजली नहीं है। क्षेत्र के ओमप्रकाश राय, मुकेश राय, दीपक शर्मा, डा. मोहम्मद शाहेदीन, मनोज यादव, दिनेश, शिवशंकर यादव, सुनील आदि ने कहा कि बिजली न रहने से लोग बेहद परेशान है। लोगों ने जल्द से जल्द टूटे तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed