फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Storm and water saved destruction in rural areas too

ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी और पानी ने बचाई तबाही

Thu, 05 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Storm and water saved destruction in rural areas too
आंधी-पानी ने ग्रामीण अंचलों में भी कहर बरपाया। तेज आंधी से कई घरों के टिनशेड उड़ गए तो सड़के भी जल मग्न हो गई। जिसके कारण अब लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदल रहा था। बुधवार को भी गर्मी थी लेकिन तेज चल रही पूरवा से थोड़ी राहत थी और आसमान पर बादलो का आना जाना लगा था। जिससे बारिश होने का अंदाजा लोग लगाने लगे थे।
विज्ञापन

रानी की सराय संवाददाता के अनुसार भोर में तेज आंधी आई जिसके कारण कई लोगों के घर के टिनशेड उड़ गए। पेड़ के साथ बिजली के पोल उखड़ गए लेकिन इस आंधी और बरसात ने आमजन को गर्मी से राहत दी। भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। भोर में सवा चार बजे के आसपास तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। गरज के साथ ही आसमान में तेज चमक होने लगी। तेज हवा के झोंके चलने लगे। लगभग एक घंटे तक बारिश हुई। तूफान की शक्ल में चली तेज हवाओं ने किसानों की आम और सब्जी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। तेज आंधी के चलते क्षेत्र में जहां कई स्थानों पर बिजली के पोल, पेड़ धराशायी हो गए। वहीं कई लोगों के छप्पर भी उड़ गए। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार बृहस्पतिवार की अल सुबह आई तेज आंधी और पानी से कई जगहों पर लोगों को भारी नुकसान हुआ। भूसा भीग गया। सब्जी की खेती को भी नुकसान हुआ। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश के चलते कई जगहों पर छप्पर और टीन शेड उड़ गए। आम के फसलों को भी काफी नुकसान हुआ। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर, अजमतगढ़, अंजान शहीद, मालटारी, बोझिया, महुलिया, पकवाइनार, रामगढ़, बागखालिस, डूरीडीहा, कुर्थीपुर, कठैचा बक्सनपुर, कोकिलपार, भरौली, इमलीपुर, देवापार सहित आई आंधी और बारिश के चलते कई लोगों के टीन शेड छप्पर उड़ गए। आम के फसलों को भी काफी क्षति हुई है, आंधी के चलते आम के फल गिर कर बर्बाद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed