फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Storm and Rain: Main lines of four substations remain down even after 24 hours.

आंधी-बारिश : 24 घंटे बाद भी चार उपकेंद्रों की मेन लाइन ब्रेकडाउन

Wed, 07 Oct 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Storm and Rain: Main lines of four substations remain down even after 24 hours.
अहिरौला के मेहियापार में टूट कर गिरे पोल को हटाते ग्रामीण। संवाद
एकाएक बदले मौसम के बाद सोमवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी के साथ बारिश से लगभग 30 से अधिक स्थानों पर एचटी और एलटी तारों पर पेड़ गिर गए। इसके चलते कई उपकेंद्रों और फीडरों की लाइन बंद रही।
विज्ञापन

इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भी दोपहर में करीब आधे घंटे अच्छी बारिश हुई। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे।
आंधी-बारिश से तारों पर पेड़ गिरने से उपकेंद्र मालटारी, सहदेवगंज, बिलरियागंज टाउन, जीयनपुर, अमुवारी नरायनपुर, कौरागहनी की मेनलाइन ब्रेकडाउन हो गई। आंधी से ही 11 केवी फीडर बरदह, सरदहा, मंझारी, बूढ़नपुर, गोपालगंज, खुटौली की बिजली बंद हो गई थी।
विज्ञापन

अगले दिन मंगलवार को निगम के कर्मचारी दिन भर टूटे तारों को जोड़ने और तारों पर गिरे पेड़ों को हटाने में लगे रहे। 33 केवी सहदेवगंज, जीयनपुर और 11 केवी बरदह, सरदहा, मंझारी की बिजली बहाल हो गई, लेकिन अन्य जगहों की बिजली शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक करते रहे। कमला यादव, मनोज सिंह, केदारनाथ ने बताया कि बिजली न रहने से खासकर लोगों को पानी की समस्या हुई। मोबाइल और इनवर्टर भी जवाब दे दिए हैं। दूसरे दिन भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुक कर बिजली आती रही।
पवई : क्षेत्र की बिजली दूसरे दिन करीब 22 घंटे बाद दोपहर दो बजे बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। खेतों में फसल गिरने से किसानों को चिंता सताने लगी है। हंडिया गांव में बृजेश यादव के मकान पर नीम का पेड़ गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
बरदह : आंधी- पानी के कारण बरदह फीडर की बिजली ठप हो गई। इससे एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग परेशान रहे। दूसरे दिन 24 घंटे बाद बिजली बहाल हुई तो लोगों को राहत मिली। अभी कई स्थानों पर एलटी लाइनों का फाल्ट सही नहीं हो सका है।
अंबारी : क्षेत्र में तूफानी बारिश से कई स्थानों पर विद्युत पोल और पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। दूसरे दिन दोपहर तक भी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी थी। लाइनमैन तारों को सही करने में लगे रहे।
देवगांव : अवदह खास गांव में जूनियर हाईस्कूल के समीप का एक विशाल पेड़ वहीद खान के मकान पर गिर गया, जिससे मकान का बरजा और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। मकान में मौजूद परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। गांव में ही बिजली गिरने से ईंट उद्योग की चिमनी फटकर क्षतिग्रस्त हो गई।
रानी की सराय : सेठवल गांव में सोमवार रात हुई बारिश के दौरान एचटी लाइन पर बिजली गिरने से रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। दूसरे दिन दोपहर तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। हालांकि निगम के कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे रहे।
000
पेड़ गिरने से टूटे आठ पोल, आपूर्ति बंद
अहरौला/सगड़ी। क्षेत्र के अहरौला-बूढ़नपुर मार्ग पर मेहियापार और हमीदपुर के बीच सड़क के किनारे विशाल पीपल का पेड़ तार पर गिर गया। इससे आठ पोल टूट कर सड़क पर गिर गए। बिजली निगम, वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से पेड़ को काट कर हटाया गया। आवागमन तो बहाल हो गया लेकिन अहरौला के रेडहा सब स्टेशन से होने वाली बिजली आपूर्ति 25 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई। इस संबंध में अवर अभियंता संतोष नाग ने बताया कि टीम लगी हुई है। जल्दी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद

00 वर्जन
आंधी बारिश से दो दिनों में काफी नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से दर्जनों स्थानों पर तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कर्मचारी काम पर लगे हुए हैं। एचटी और लोकल लाइनों को बनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर बिजली बहाल भी कर दी गई है। जहां आपूर्ति बंद है वहां की भी बिजली जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। -संतोष तिवारी, अधिशासी अभियंता

अहिरौला के मेहियापार में टूट कर गिरे पोल को हटाते ग्रामीण। संवाद

अहिरौला के मेहियापार में टूट कर गिरे पोल को हटाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed