फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Storage of election materials prepared

निर्वाचन सामग्री के बस्ते तैयार

Wed, 22 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 22 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने मंगलवार को कृषि भवन में निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सामग्री के तैयार किए हुए बस्ते का निरीक्षण किया। बस्ते में समस्त जरूरी मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जनपद में 3461 बूथ और 10 प्रतिशत रिजर्व में कर्मचारी रहेंगे। 22 फरवरी को टीम जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और वीवीपैट से संबंधित एक अतिरिक्त कर्मचारी को डीएवी इंटर कालेज में 22 फरवरी को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस बस्ते में समस्त सामग्री मानक के अनुसार है कि नहीं उसका जिलाधिकारी ने कृषि कार्यालय में निरीक्षण किया। सत्यापन के दौरान 4000 बस्ते तैयार बस्तों में पेंसिल, लिफाफा, कील, माचिस, बालपेन, आल्पीन, गोंद, सेलोटेप, सूत की डोरी, सूजा, स्टांप पैड, पीठासीन अधिकारी के प्रयोग के लिए धातू की मोहर, हरा, पीला, भूरा, नीले रंग का लिफाफा मतदान संबंधित समस्त प्रपत्र, मतदान अभिकर्ता प्रवेश पास, तौलिए का टुकड़ा, मोमबत्ती आदि आवश्यक सामग्री का सत्यापन किया। कम समय में 4000 हजार बस्ते तैयार करने पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी। सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक महेंद्र वर्मा, प्रभारी अधिकारी लेखन सामग्री/उप कृषि निदेशक आरके मौर्य, सहायक लेखन सामग्री प्रभारी मनिराम यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed