फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stone pelting on revenue team which went to remove encroachment on land in Ishaqpur, orderly injured, PAC deployed

Azamgarh News: इसहाकपुर में भूमि पर कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर पथराव, अर्दली चोटिल, पीएसी तैनात

Thu, 15 May 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on revenue team which went to remove encroachment on land in Ishaqpur, orderly injured, PAC deployed
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर भूमि पर अवैध कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार पर ग्रामीणों ने जमकर पत्थरबाजी की। घटना उस समय हुई जब नायब तहसीलदार मानवेंद्र गांव में कब्जाई गई जमीन को मुक्त कराने पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में पीएसी तैनात की गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव में राकेश नाम के एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया था। सदर एसडीएम सुनील धनवंत ने बेदखली का आदेश जारी कर दिया। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार मानवेंद्र बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ कब्जा हटवाने के लिए गांव में पहुंचे। राकेश के घर वाले राजस्व टीम का विरोध करने लगे। मामला बढ़ता ही गया। इसके बाद राकेश के परिजन नायब तहसीलदार समेत अन्य लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में नायब तहसीलदार के अरदली को चोट लग गई। हालात बेकाबू होते देख राजस्व टीम को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद राकेश के घर वाले सड़क पर जाकर बांस बांध दिए। कंधरापुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। इस मामले में राकेश के परिवार के कुछ सदस्यों को थाने में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed