फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stone idol of Maa Durga found in Durga pandal

दुर्गा पंडाल में मिली मां दुर्गा की पत्थर की मूर्ति

Thu, 07 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Stone idol of Maa Durga found in Durga pandal
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार में गौरीदास के प्राचीन मंदिर के पास मां दुर्गा पंडाल में मिट्टी के नीचे पत्थर की मां दुर्गा जी की मूर्ति दिखी जो लोगों के कौतूहल का केंद्र बन गई। सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज हीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मूर्ति को पंडाल में ही रखवा दिया। पंडाल के संस्थापक मुन्ना सोनकर का कहना है कि इस स्थान पर 20 साल से नवरात्रि में दुर्गा पंडाल लगाया जाता है। सुबह जमीन से पत्थर की मां दुर्गा की मूर्ति मिलने से देवी जी का दर्शन मानकर चादर ओढ़ा दिया। जब लोगों को दुर्गा जी के दर्शन के बारे में बताया तो गांव के लोग धीरे-धीरे इकठ्ठा होने लगे। पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मुन्ना सोनकर ने बताया कि पल्थी गांव का सौभाग्य है कि माता जी ने नवरात्रि में दर्शन दिया है। वहीं मंदिर के बाबा त्रिभुवन दास ने बताया कि तर्क वितर्क करना उचित नहीं है यह आस्था का विषय है। जमीन में बहुत कुछ छिपा है यह लोगों को जान पाना असंभव है। बाबा ने कहा कि जब पंडाल में पत्थर मूर्ति के रूप में मां दुर्गा जी ने दर्शन दिया है तो आप लोग नवरात्र बाद वहीं चबूतरा बनाकर मूर्ति स्थापित कर दें। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीदारगंज हीरेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचे और मूर्ति को उठवाकर पंडाल में स्थापित मां दुर्गा जी के प्रतिमा के बगल में रखवा दिया तथा लोगों को समझा बुझाकर वहां से हटा दिया। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। पांडाल में मूर्ति निकलने की सूचना पर सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed