फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stir in Azamgarh: ATS abducted the young man by telling crime branch, created a stir

आजमगढ़ में हड़कंप: क्राइम ब्रांच का बताकर युवक को फिल्मी अंदाज में उठा ले गई ATS, मचा हड़कंप

Fri, 14 Jul 2023 12:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 14 Jul 2023 12:55 PM IST
सार

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे एक टाटा सुमो गाड़ी पहुची। गांव के बाहर रास्ते पर गाड़ी खड़ी करके उसमे सवार लोग गॉव में स्थित एक चाय के दुकान पर पहुंचे और पेंटर के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि हमें कुछ पेंट कराना है उसे बुलवा दो। ग्रामीणों ने पेंटर नईमुर्रहमान पुत्र स्व. अयाज को मौके पर बुलवाया।

विज्ञापन
Stir in Azamgarh: ATS abducted the young man by telling crime branch, created a stir
ats

विस्तार

आजमगढ़ में एक बार फिर एटीएस आ धमकी। मुबारकपुर का कौड़िया गांव से टीम ने फिल्मी अंदाज में एक युवक को उठा लिया। फिर लोगों को क्राइम ब्रांच से होने की बात कहते हुए युवक को थाने ले जाने की बात कहते हुए गांव से निकल लिए। थाने पर पूछने पर ऐसी की जानकारी से पुलिस ने इंकार किया। इसके बाद से कस्बे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra: वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार पिता और दो बच्चों की मौत, पत्नी समेत दो घायल
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे एक टाटा सुमो गाड़ी पहुची। गांव के बाहर रास्ते पर गाड़ी खड़ी करके उसमे सवार लोग गॉव में स्थित एक चाय के दुकान पर पहुंचे और पेंटर के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि हमें कुछ पेंट कराना है उसे बुलवा दो। ग्रामीणों ने पेंटर नईमुर्रहमान पुत्र स्व. अयाज को मौके पर बुलवाया। इसके बाद सूमो सवार लोग उसे पैदल ही लेकर बात करते हुए गाड़ी तक आये, फिर उसे जबरन गाड़ी में बैठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये देख कर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सादी वर्दी में आये लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए कहा कि पेंटर को थाने ले जा रहे है। इसके बाद जब थाने से संपर्क किया गया तो थानेदार राजेश कुमार की ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया। फिर क्या था पर क्षेत्र में एटीएस के धमक की चर्चा आम हो गई। युवक को उठाने के बाद से गांव ही नही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ऐसे ही लगभग एक वर्ष पूर्व महमूदपुरा अमिलो से एटीएस ने  सबाउद्दीन  को उसके घर से उठा लिया था। फिलहाल जिम्मेदार मौन साधे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed