{"_id":"657203cba95773c65d064af9","slug":"sticks-cracked-at-different-places-five-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-8358-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अलग-अलग स्थानों पर चटकी लाठियां, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अलग-अलग स्थानों पर चटकी लाठियां, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थानों क्षेत्रों में मारपीट की कई घटनाएं हुईं। मारपीट की उक्त घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पीड़ितों द्वारा संबंधित थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पवई थाना क्षेत्र के चकसेवा गांव निवासी राजनंदनी (10) पुत्री आशु राम बुधवार की रात आठ बजे घर थी। आरोप है कि उसके चाचा ने शराब के नशे में उसे मार पीटकर घायल कर दिया। देवगांव थाना क्षेत्र के मसीरपुर गांव निवासी आदर्श (6) पुत्र जितेंद्र सरोज बुधवार की शाम चार बजे घर से 100 मीटर दूरी पर कुछ लोगों ने उसे मार पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे झाड़ी में फेंक दिया। हालत गंभीर देखते हुए परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं देवगांव थाना क्षेत्र के रेतवा चंद्रभानपुर गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी (55) पुत्र हरिनारायण तिवारी, सचिन तिवारी (20) पुत्र ओमप्रकाश तिवारी बुधवार की शाम चार बजे पड़ोसी से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें वह घायल हो गए। वहीं तरवां थाना क्षेत्र के जियापुर गांव निवासी मनजीत यादव (34) पुत्र स्व. राजाराम यादव व मऊ जनपद के सराय लखनसी गांव निवासी अवनीश राय (28) पुत्र बृजनाथ राय बुधवार की रात 10 बजे बैठौली से निमंत्रण करके सिधारी जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।