फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   STF raids in search of youth wanted in cough syrup business

Azamgarh News: कफ सिरप कारोबार में वांछित युवक की तलाश में एसटीएफ की दबिश

Sun, 30 Nov 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
STF raids in search of youth wanted in cough syrup business
आजमगढ़। कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में बरदह थाना क्षेत्र का नाम एक बार फिर चर्चा में है। क्षेत्र के नरवे गांव निवासी विकास सिंह की तलाश में शनिवार को एसटीएफ की टीम उसके घर पहुंची। टीम को आरोपी नहीं मिला। आरोपी पहले से ही भागा हुआ है। टीम ने घरवालों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई और लौट गई।
विज्ञापन

नरवे गांव निवासी विकास सिंह का एक मकान जौनपुर जनपद में भी है। बताया जा रहा है कि वहीं कोडीन युक्कत फ सिरप के अवैध कारोबारी से संपर्क में आने के बाद उसने इस धंधे में कदम रखा। करीब एक माह से विकास सिंह भूमिगत है। दो दिन पूर्व उसकी दादी की तेरहवीं में भी वह शामिल नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी मार्टीनगंज ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए तैयारी कर रहा था। क्षेत्र में उसके चुनावी पोस्टर भी लगे हैं। बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम नरवे गांव में जांच के लिए आई थी। स्थानीय पुलिस ने सहयोग की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जांच से जुड़े सभी बिंदुओं पर एसटीएफ को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed