फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   STF caught contract killer

कांट्रैक्ट किलर चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

Sun, 08 Mar 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
STF caught contract killer
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में एक जनवरी 2020 की शाम को बाजार से घर लौट रहे हवलदार खरवार की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों में शामल एक कांट्रैक्ट किलर को एसटीएफ वाराणसी की यूनिट ने रविवार को गिरफ्तार कर ली। जहानागंज थाना क्षेत्र के सठियांव मार्ग पर स्थित एक महाविद्यालय के पास से गिरफ्तार बदमाश के पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आजमगढ़ की पुलिस द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उक्त बदमाश के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश शैलेंद्र यादव पुत्र रामचरन है। वह सिधारी थाने के समेंदा गांव का निवासी है। एसटीएफ वाराणसी ईकाई के प्रभारी निरीक्षक पुनित परिहार के नेतृत्व में टीम अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी। इस दौरान मुखबिर के जरिए पता चला कि 25 हजार का ईनामी शातिर अपराधी जहानागंज थाने के सठियांव मार्ग पर स्थित एक विद्यालय के पास पूर्व में की गई हत्या का रुपये लेने आने वाला है। एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ के दौरान शैलेंद्र यादव ने बताया कि वह पेशेवर अपराधी धर्मेंद्र यादव की गिरोह का सक्रिय सदस्य है। एक जनवरी 2020 को जहानागंज थाने के कादीपुर गांव निवासी संजय पाल ने गिरोह के सदस्य रामानंद यादव के जरिए एक लाख रुपये में कादीपुर गांव निवासी हवलदार पाल की हत्या के लिए सुपारी दी थी। जिस पर शैलेंद्र अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। रविवार को शैलेंद्र उक्त हत्या के लिए तय हुए रुपये लेने के लिए आया था। इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से हवलदार की हत्या में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद की। एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार बदमाश को जहानागंज थाने की पुलिस को सौंप दी। पुलिस उसे जेल भेजवा दी। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed