फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   STF and police arrested the ringleader of a gang carrying a reward of 50,000 from Lucknow.

Azamgarh News: 50 हजार के इनामी गिरोह के सरगना को एसटीएफ और पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
STF and police arrested the ringleader of a gang carrying a reward of 50,000 from Lucknow.
एसटीएफ व जिले की पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया 50 हजार का इनामी अपराधी। श्रोत-पुलिस
अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी गैंग लीडर प्रमोद कुमार को कोतवाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम को लखनऊ के परिवर्तन चौक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। गिरोह के छह सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार कर चोरी की बाइक और उनके पार्ट्स बरामद किए जा चुके हैं।
शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आईमा गांव निवासी प्रमोद कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर आजमगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन

उसे गिरोह का गैंग लीडर बनाया गया था। पुलिस ने 10 दिसंबर 2024 को बागलखराव पुलिया के पास से मोनू चौहान, बब्लू चौहान, प्रमोद कुमार, मुनचुन चौहान, कमलेश चौहान और अंकित यादव को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई थीं। तलाशी के दौरान बब्लू चौहान और प्रमोद कुमार के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलों को करैली रोड स्थित सठियांव बाजार में एक गैरेज पर ले जाकर उनके पार्ट्स अलग-अलग करने की बात बताई थी।
इसके बाद पुलिस ने गैरेज से चार चोरी की मोटरसाइकिलें और कई पार्ट्स बरामद किए थे। कबाड़ी की दुकान से भी बाइक के चेसिस, इंजन, टंकी, शॉकर, चेन स्प्रोकेट और अन्य पार्ट्स बरामद हुए थे।
जांच में बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आजमगढ़ के कोतवाली और मुबारकपुर थानों के अलावा दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज होना पाया गया था।
उन्होंने बताया कि गिरोह के आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गैंगचार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

गैंगचार्ट को शुक्रवार को जिलाधिकारी की ओर से अनुमोदित किए जाने के बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में प्रमोद कुमार वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed