फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Staying on EO roads, get the cleaning done under supervision: DM

ईओ सड़कों पर रहकर देखरेख में कराएं सफाई : डीएम

Fri, 28 Jul 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Staying on EO roads, get the cleaning done under supervision: DM
समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में नालों की सफाई रोस्टर बनाकर कराते रहें। नालों में कूड़ा डालने वालों को चिन्हित कर नोटिस जारी करें। सभी ईओ सुबह छह से आठ बजे तक स्वयं सड़कों पर रहकर देखरेख में कूड़े उठवाएं। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों व सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कराते रहें, आवश्यकतानुसार जगह-जगह डस्टबिन भी रखवाएं। कहा कि नालियों में पॉलिथीन रहने से अक्सर जाम रहता है, उसे भी साफ करें। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिशासी अधिकारी ई-सेवा पोर्टल पर डाटा को शीघ्र फीड करा कर बिल बनाएं। कर संग्रह की वसूली में तेजी लाएं। सभी अधिशासी अधिकारी निकायवार कर्मचारियों की संख्यानुसार सूची बनाकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को उपलब्ध कराएं। सभी अधिशासी अधिकारी जिन-जिन इकाइयों में एमआरएफ/सॉलिड वेस्ट प्लांट स्थापित हैं, वहां पर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करा लें। डीएम ने समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सड़कों के डिवाइडरों पर छोटे पर्यावरणीय पौधों लगाएं तथा जो पौधे लगाए जाएं, उसका सुरक्षात्मक उपाय भी कर लें। ट्री गार्ड के लिए एनजीओ, व्यापार मंडल आदि से सहयोग प्राप्त करें। सभी अधिशासी अधिकारी अभियान चलाकर दुकानों के आगे यदि जगह हो तो वहां पर छोटे-छोटे पौधे ट्री गार्ड के साथ लगवाएं। 15 अगस्त पर मुख्य मार्गों पर ट्राई कलर की लाइटिंग लगवाएं। रूटवाइज अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़कर निर्धारित स्थानों पर संरक्षित करवाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह सहित नगर पालिका व नगर पंचायतों के समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed