{"_id":"a8a4a63a603dccc6bc3dbe5ba4536129","slug":"statue-organically-during-immersion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल
अमर उजाला ब्यरो
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ। शहर के कोर्ट मुहल्ले में रविवार को रात राधा-कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए पथराव में मदरसे के चार छात्र घायल हो गए। इसे लेकर दो वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। इससे मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। उन्होंने दोषियों की पहचान कर कोतवाल को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
रविवार की रात शहर के सीताराम मुहल्ले के लोग बैंड-बाजे के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए तमसा नदी की ओर जा रहे थे। जुलूस कोर्ट मुहल्ले में पहुंचा ही था कि तभी किसी ने प्रतिमा पर पत्थर मार दिया। इसके बाद जुलूस में शामिल युवक उग्र हो गए। देखते ही देखते दो वर्गों में पथराव होने लगा। इस दौरान मंजूर (22), शबीर (20), अजहर (20) और आमिर (22) घायल हो गए। चारों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद मौके पर अफ रातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी और भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य हो गई है। फिर भी एहतियातन पुलिस सतर्कता बरत रही है।