फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Station will get award for better cleanliness

Azamgarh News: बेहतर साफ-सफाई के लिए स्टेशन को मिलेगा पुरस्कार

Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Station will get award for better cleanliness
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर मनोज कुमार अग्रवाल और मुख्य चल स्टॉक इंजीनियर बीपी सिंह बाइरोड़ ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।बेहतर साफ सफाई पर संबंधित अधिकारी को पुरस्कृत करने की घोषणा की। आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। इसे मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। प्रतीक्षालयों कक्ष, वेटिंग रूम तथा प्लेटफार्मों को स्वच्छ एवं साफ सुथरा पर विशेष बल दिया जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर मनोज कुमार अग्रवाल सड़क मार्ग से रेलवे स्टेशन पहुंचे और विकास कार्यों का जायजा लिया। कुलियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर हालचाल जाना। कुलियों ने हेल्थ कार्ड और विश्राम कक्ष न होने से अवगत कराया। मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां सभी व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। निरीक्षण में उन्होंने ने साफ-सफाई पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक दान बहादुर सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक कनक, डीसीआई मिथलेश कुमार, आरपीएफ प्रभारी रमेश चंद्र मीणा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed