फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State Women Commission's husband booked for indecency

Azamgarh News: राज्य महिला आयोग के पति पर अभद्रता का मुकदमा

Wed, 11 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
State Women Commission's husband booked for indecency
आजमगढ़। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या के पति अभिषेक कुमार पर एक मीडिया कर्मी ने गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़त ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।मीडिया कर्मी पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि वे थाना कोतवाली और सिधारी में महिलाओं से संबंधित दर्ज दो एफआईआर के मामले में जानकारी जुटाने के लिए डॉ. प्रियंका मौर्या से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। 6 मई को रात 8 बजे उन्होंने डॉ. मौर्या के मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन एक व्यक्ति ने कॉल उठाकर बताया कि मैम व्यस्त हैं। 7 मई को दोपहर 2:22 बजे जब उन्होंने दोबारा संपर्क किया, तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को डॉ. मौर्या का पति अभिषेक कुमार बताया। पुनीत के मुताबिक अभिषेक ने उनके साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया, गाली-गलौज की और धमकी दी कि जिसे जो शिकायत करनी है, कर लो। इस मामले में थाना कोतवाली शिकायत पंजीकृत की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी शशि मौलि पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी आयोग की सदस्य का पति है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed