फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State Vice President of Subhaspa resigned from the party

Azamgarh News: सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
State Vice President of Subhaspa resigned from the party
आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आज अपनी नीतियों से भटक चुकी है। पुत्र मोह में पड़कर ओमप्रकाश राजभर अपने ही समाज के भक्षक बन चुके हैं। कार्यकर्ताओं के पसीने से सींचकर खड़ी हुई सुभासपा स्वार्थ के समुंदर में गोते लगा रही है। ऐसी उद्देश्यविहीन पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा देता हूं। उक्त बातें सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने बृहस्पतिवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुभासपा आज केवल पिता-पुत्र की पार्टी बन चुकी है और निम्न स्तर पर उतर कर मात्र अपने परिवार के लिए राजनीतिक वजूद तलाशते नजर आ रही है। हमारे जीवन का लक्ष्य और संकल्प पूर्वांचल का विकास, आर्थिक, सामाजिक उत्थान रहा है। इसके लिए वह आगामी नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर बड़ा ऐलान करेंगे और अपनी पुरानी मांग पूर्वांचल राज्य का गठन और आर्थिक आधार पर आरक्षण प्रदान करने की लड़ाई को नया आयाम देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दर्जनों नेता उनके संपर्क में बने हुए हैं और वे अपने समर्थकों के साथ इस मुहिम को जमीन उतारने का निर्णय लेंगे। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। अनर्गल बयानबाजी न करके राष्ट्रहित और समाजहित में काम करना होगा। अन्यथा पूर्वांचल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कहा कि जो भी पूर्वांचल राज्य के गठन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात करेगा, हम उनके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed