फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State Senior Subordinate Services Examination will be held at 36 centers

Azamgarh News: 36 केंद्रों पर होगी राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा

Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
State Senior Subordinate Services Examination will be held at 36 centers
उत्तर प्रदेेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा- 2023 जिले में चौदह मई को 36 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन के स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नेहरू हाल सभागार में स्टैटिक, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने बताया कि आजमगढ़ में 36 केंद्रों के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण संचालन के लिए जनपद में पहले से ही धारा 144 प्रवृत्ति है, जिसके निमित्त परीक्षा कें के आस-पास 100 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट मशीन, ध्वनि विस्तारण यं का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में स्मार्ट वाच, कलकुलेटर, इयर फोन, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आई0टी0 गजेट्स ले जाना पूर्णतया निषिद्ध है। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश के क्रम में प्रथम पाली में पूर्वान्ह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्न पत्र के लिए परीक्षा प्रारंभ होने एक घंटा पूर्व अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े आठ से 9:20 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न-पत्र के लिए दोपहर 01:30 से 2:20 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद सहित स्टैटिक/सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट व कें व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed