फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State President of Women Teachers Association was welcomed

महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष को हुआ स्वागत

Sat, 21 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
State President of Women Teachers Association was welcomed
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के साथ महिला सदस्य। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उप्र. महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य का जनपद में प्रथम आगमन के उपलक्ष्य में स्वागत किया गया। जिला कार्यकारिणी की संरक्षक सरोज यादव व वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष अल्का राय द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि संगठन के गठन के बाद महिलाओं को अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध हुआ है। अब महिला शिक्षकों को अपनी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वह अपनी समस्या को महिला शिक्षक संघ के समक्ष रखेंगी और उसका समाधान अनिवार्य रूप से किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य ने कहा कि आजमगढ़ में महिला शिक्षक संघ का गठन होने से जनपद की महिला शिक्षकों में उत्साह है। करीब 15 ब्लॉक इकाई गठित कर ली है। शेष ब्लॉकों में जल्द ही संगठन की इकाई गठित हो जाएगी। जिला महामंत्री अंशु अस्थाना ने कहा कि यह संगठन महिलाओं के हित के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अंशु अस्थाना ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव, रीना सिंह, अर्चना मौर्य, जिला कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष सुमि, अंजु राय, शालिनी राय, पारुल शर्मा, अलका श्रीवास्तव, जकिया परवीन, भावना वर्मा व स्नेहलता राय सहित आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed