{"_id":"6261549f610ef9797b798065","slug":"state-level-yoga-competition-for-teachers-of-council-schools-azamgarh-news-vns6493981195","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की होगी राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की होगी राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता
विज्ञापन
आजमगढ़। योग को बढ़ावा देने के लिए परिषदीय शिक्षकों के मध्य राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता के प्रथम दो दिन 17 से 20 मई को एससीईआरटी लखनऊ में होगी। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए ‘योग प्रतियोगिता’ वर्ष 2021-22 के आयोजन से संबंधित है। उक्त प्रतियोगिता का जनपद स्तर पर आयोजन संपन्न होने के बाद प्राप्त चयनित शिक्षकों की सूची तैयार की गई है। राज्य स्तरीय ‘योग प्रतियोगिता’ का आयोजन 17 मई से 20 मई 2022 तक किया जाना है। प्रतियोगिता पूर्वाह्न आठ से 12 बजे तक होगा। जनपद स्तर से चयनित शिक्षक शिक्षिका इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के प्रथम दो दिन 17 व 18 मई को महिला प्रतिभागियों एवं अंतिम दो दिन 19 व 20 मई पुरुष प्रतियोगियों के लिए निर्धारित है। प्रतियोगिता के लिए समय सारिणी भी जारी की गई है।
----------
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आसन
प्रदर्शित किए जाने वाले आसन का पूर्णांक 10 निर्धारित किया गया है। कुल 50 नंबर के होंगे। जिसमें खड़े आसन में त्रिकोणासन, गरुडासन, नटराजन आसन, वृक्षासन, हस्तपादासन है। जिसका पूर्णांक दस रखा गया है। वहीं बैठे आसन में अर्द्घमत्स्येद्र आसन, गौमुख आसन, पश्चिममोत्तानासन, शंशाकसन, वक्रासन एवं लेटे आसन में पूर्ण चक्रासन, वृश्चिकासन, हलासन, सर्वागासन, धनुरासन, सूर्यनमस्कार, जलनेती एवं सूत्र नेती व रबर नेती आसन है।