मुबारकपुर। क्षेत्र के हैदराबाद में मुबारकपुर चैंपियन ट्रॉफी डे नाइट स्टेट लेवल वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, बैरीडीह, अशरफ पुर, रायबरेली गुजरात आदि जगहों की मशहूर टीमों ने भाग लिया। पहला मैच एखलाकिया क्लब हैदराबाद और इलाहाबाद हॉस्टल के बीच खेला गया। जिसमें एखलाकिया क्लब ने एक के मुकाबले दो सेट जीतकर आगे के खेल में जगह बना ली।
वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पालिका मुबारकपुर चेयर मैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी व थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र और चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी ने जिले का नाम रोशन करने वाले पूर्व व वर्तमान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हाजी अब्दुल मजीद अंसारी ने कहा कि ऐसे खेल के आयोजन से आपसी प्रेम व भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। टूर्नामेंट के संयोजक आमिर पलंबर ने कहा कि इतना बड़ा टूर्नामेंट कराने का हमारा मकसद मात्र भाईचारा को कायम रखना है। इस अवसर पर संयोजक आमिर पलंबर, अध्यक्ष अब्दुल नासिर, सरपरस्त इनामुलहक़, सेक्रेटरी शम्सुलहक और पुरे हैदराबाद वॉलीबाल क्लब के सदस्यगण उपस्थित रहे।