फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State government fails to stop female crime: Sanjay Singh

महिला अपराध को रोकने में प्रदेश सरकार असफल : संजय सिंह

Tue, 06 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
State government fails to stop female crime: Sanjay Singh
प्रेसवार्ता को संबोधित करते आप नेता संजय सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से वार्ता में कहा कि योगी राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में लगातार बेटियों के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या हो रही हैं, निश्चित रूप से प्रदेश सरकार महिला अपराधों को रोकने में असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि हाथरस, लखीमपुर खीरी, जौनपुर, बलरामपुर, आजमगढ़ जैसे कई जनपदों में घटनाएं हो रही है। प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से जिस तरीके का रवैया अपनाया जा रहा है उसको लेकर सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार दुराचारियों के साथ खड़ी है। योगी आदित्यनाथ को पद पर रहने का अधिकार नहीं है। हाथरस में लगातार पत्रकारों के साथ परिजनों को भी धमकाया जा रहा है और जो संवेदना व्यक्त करने जा रहे हैं उन्हें पिटवाया जा रहा है। उन्हें कहा कि जिस तरह से चार महीने में मेरे ऊपर 14 मुकदमे दर्ज किए गए उतने मुकदमे किसी भी अपराधी पर नहीं दर्ज हुए। प्रदेश के 39 जनपदों में 46 बड़े पदों पर एक जाति की नियुक्त की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कई मुद्दे पर प्रदेश सरकार को असफल बताया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार के गुर सिखाए। कहा कि संघर्ष ही हमारा रास्ता है। इसके माध्यम से ही आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने बिजली कर्मचारियों से भी मुलाकात की और प्रदेश में दिल्ली मॉडल अपनाने की मांग की। इस मौके पर सभाजीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, विनय पटेल, रविंद्र यादव और अन्य पदाधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed