फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State are conspiring to create an Islamic state

प्रदेश को इस्लामिक स्टेट बनाने की कर रहे साजिश

Sat, 18 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़ Updated Sat, 18 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
 State are conspiring to create an Islamic state
साध्वी प्राची
हिंदू जागरण मंच की नेता साध्वी प्राची ने आजमगढ़ को आतंकवादियों की शरणस्थली बताते हुए कहा कि यहीं से शुरू होकर आतंकवाद पूरे देश में फैल गया। प्रदेश का हिंदू खौफ में है। बागपत, कैराना, देवबंद, संभल, रामपुर, आगरा के हिंदू पलायन कर रहे हैं। आजमगढ़ से भी हिंदुओं के पलायन की सूचना मिली है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रतिबंध लगे होने के बाद भी उसमें शामिल हुईं साध्वी ने कहा कि मायावती, केसी त्यागी, सोनिया गांधी हों या मुलायम सिंह यादव, सभी प्रदेश को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश कर रहे हैं लेकिन हम इनके मकसद को कामयाब नहीं होने देंगे। वह शनिवार को सिधारी स्थित राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह में हिंदू जागरण मंच के हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम में बोल रही थीं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने उनके आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। रास्ते में भी उन्हें रोकने की कोशिश की गई। छत्रपति शिवाजी के जीवन को आदर्श बताते हुए कहा कि जब तक हिंदू शिवाजी के बताए रास्तों पर चलेगा तब तक इनके मनसूबे पूरे नहीं होंगे। कहा कि लोगों को देश, यहां की संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। जब तक देश भक्ति की आग प्रज्वलित नहीं होगी तब तक बात नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हिंदू जागरण मंच के प्रदेश पदाधिकारी व विशिष्ट अतिथि माधव कृष्ण त्रिपाठी ने प्रशासन की ओर से साध्वी प्राची के कार्यक्रम में उपस्थित होने पर प्रतिबंध लगाने की आलोचना की। उधर, संबोधन के बाद पत्रकारों से बातचीत में साध्वी ने कहा कि मथुरा में अधिकारियों की हत्या सपा नेताओं ने कराई है। अगर ऐसा नहीं है तो एलआईयू दो साल तक क्या करती रही। रामबृक्ष सपा नेता था। कहा कि हिंदू डरा है। उसका पलायन रोकना होगा।

कहा कि उत्तर प्रदेश की हालत कश्मीर जैसी हो गई है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद यादव, महामंत्री रामजतन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


लगे जय श्री राम के नारे ः माहौल खराब होने की आशंका से जिला प्रशासन ने साध्वी के इस कार्यक्रम में शरीक होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जगह-जगह फोर्स लगाई गई थी। इससे लोगों को साध्वी के आने की उम्मीद नहीं थी,  लेकिन ठीक एक बजे वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

उनके पहुंचते ही कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और जय श्रीराम का जयकारा लगाने लगे। इसके बाद साध्वी ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संबोधन के बाद ठीक 1.30 बजे वे प्रेक्षागृह से निकल गई पर बाहर उनके आगे के कार्यक्रम को लेकर पुलिस से करीब 20 मिनट तक नोकझोंक होती रही।


वे पालिकाध्यक्ष के आवास पर भी जाने वाली थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और उन्हें कुछ देर तक सिधारी थाने में बैठाए रखा फिर पुलिस टीम उन्हें लेकर बाबतपुर के लिए रवाना हो गई। कार्यक्रम स्थल पर सीडीओ महेंद्र वर्मा, एडीएम आशुतोष द्विवेदी, एसपी सिटी विपिन ताडा समेत कोतवाली पुलिस मौजूद रही। कार्यक्रम स्थल पर पीएसी भी तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed