फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stall decorated for enterprise meet, will be launched today

उद्यम समागम के लिए सज गए स्टाल, आज होगा शुभारंभ

Thu, 26 Sep 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Stall decorated for enterprise meet, will be launched today
कलेक्ट्रेट पर उद्यम उद्योग एंव ओडीओपी प्रदर्शनी की तैयारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एमएसएमई विकास संस्थान वाराणसी, उद्योग विभाग और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से लगाए जाने वाले दो दिवसीय उद्यम समागम की तैयारी पूरी कर ली गई है। बारिश के देखते हुए स्थान में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। अब प्रदर्शनी कलक्ट्रेट परिसर में लगेगी। इसके लिए स्टाल आदि सजा लिए गए हैं। समागम के ब्लैकपाटरी के 50 समेत कुल 100 स्टाल लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी एनपी सिंह शुक्रवार को इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं के निवारण और उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रत्येक जनपद में उद्यम समागम का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में इसका आयोजन 27-28 सितंबर को हो रहा है। प्रत्येक समागम का आयोजन आंबेडकर पार्क में होना था, लेकिन बारिश के कारण स्थान परिवर्तन किया गया है। अब इसका आयोजन कलक्ट्रेट परिसर में किया जा रहा है। परिसर में स्टाल आदि लगा लिए गए हैं। गुरुवार को इसकी तैयारी जोर-शोर से जारी रही। उपायुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी ने अन्य अधिकारियों के साथ इसका निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि समागम में कुल 100 स्टाल लगाए जा रहे हैं। इसमें 50 स्टाल ब्लैक पाटरी से संबंधित होंगे। मुबारकपुर की साडी के 10 स्टाल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही खारी एवं ग्रामोद्योग, उद्यान, कृषि, ग्राम्य विकास विभाग आदि के भी स्टाल लगाए जाएंगे। स्टाल में अपने उत्पाद के प्रदर्शनम के साथ ही विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उद्यमियों को शासन की योजनाओं से अवगत कराने के साथ ही उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। बाद में इसके बारे में शासन को अवगत करा इसका समाधान कराया जाएगा। बायर-सेलर मीट, उत्पादों के संबंध में विषय विशेषज्ञों की ओर से तकनीकी सत्रों के आयोजन होंगे। जिले में निवेश की प्रक्रिया को आकर्षक एवं सरल बनाने के लिए एकल खिड़की, भूमि, बैंक एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों एवं उद्योग जगत से जुड़े जनपद के उद्यमियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed