{"_id":"67c2037b2a4f9c7c5a021b84","slug":"ssp-stuck-in-two-km-long-traffic-jam-expressed-displeasure-with-sho-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-128173-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो किमी जाम में फंसे एसएसपी, थानाध्यक्ष से जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो किमी जाम में फंसे एसएसपी, थानाध्यक्ष से जताई नाराजगी
विज्ञापन
सरायमीर। एसएसपी हेमराज मीणा शुक्रवार की शाम सरायमीर थाने का वार्षिक निरीक्षण करने के लिए निकले थे। लेकिन सरायमीर में करीब दो किमी लंबे जाम में फंस गए। वह थाने पर पहुंचे तो थानाध्यक्ष पर नाराजागी जताई। कहा कि सबसे पहले जाम को समाप्त कराएं, इसके बाद निरीक्षण होगा। नंदाव मोड़ से खरेवा मोड़ तक लगे जाम को समाप्त कराने में पुलिसकर्मी हांफते रहे। करीब एक घंटा बाद जाम समाप्त हो सका। इसके बाद एसएसपी ने थाने का निरीक्षण कर खामियों को सुधार करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। वार्षिक निरीक्षण में पहले से व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं। इस मौके पर सीओ फूलपुर अनिल कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय और नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ पप्पू पेजर आदि मौजूद थे।
संवेदनशील इलाकों में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आजमगढ़। जिले में रमजान में होली के पर्व को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा ले पुख्ता इंतजाम रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि रमजान का पाक महीना मार्च में शुरू हो रहा है। इसी बीच में 13 और 14 मार्च को होलिका दहन और होली के भी त्योहार का आयोजन भी होना है जिसे लेकर जिला अधिकारी और मेरे द्वारा सभी एसडीएम सभी क्षेत्राधिकार और सभी थाना प्रभारी द्वारा और गणमान्य लोगों के साथ जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।