{"_id":"64dd1db86b564a3b110917b8","slug":"sps-contribution-to-development-in-the-state-juhi-singh-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-2763-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में विकास के कार्य सपा की देन : जूही सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में विकास के कार्य सपा की देन : जूही सिंह
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा है कि प्रदेश में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं वह सपा की देन है। कहा कि भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस को एक इवेंट बना दिया है। वह मंगलवार को जनपद आगगन के दौरान मीडिया से मुखातिब थीं।
कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर वह यहां आई हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस को भारतीय जनता पार्टी ने एक इवेंट बना दिया है। कहा कि जिस प्रकार से महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, नौकरियां नहीं मिल रही हैं तमाम समस्याएं हैं इस पर भाजपा कुछ नहीं कर रही है। जबकि बीजेपी ने बहुत सपना दिखाया था। कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य संविधान को बचाना है। चुनाव को लेकर जूही सिंह ने कहा कि बदलाव बहुत जरूरी है तभी समस्याओं का हल होगा। जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी की सरकार में तमाम योजनाएं अखिलेश यादव ने चलाई थीं वही आज भी चल रही हैं।
चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज की छात्रा की मौत के मामले में पूछे जाने पर कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी विवेचना होनी चाहिए। अगर परिवार को न्याय नहीं मिलता है तो मामले को वह विधानसभा में उठाएंगी और मुख्यमंत्री से जवाब मांगेगी। कहा कि वैसे भी भाजपा सरकार से निष्पक्ष विवेचना की उम्मीद कम है।