फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Special train should be run in Sahalag for Mumbai

Azamgarh News: सहालग में मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए

Tue, 26 Nov 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Special train should be run in Sahalag for Mumbai
मेजवां। पर्वों के बाद अब सहालग भी शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों का शादी समारोहों में शामिल होने के लिए घरों तक आने-जाने का सिलसिला जारी है। इस वर्ष आजमगढ़ के रास्ते मुंबई के लिए कोई भी स्पेशल ट्रेन न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पूर्व रेल सलाहकार समिति के सदस्य शाहआलम कुरैशी ने रेलवे बोर्ड से सहालग के दौरान मऊ से आजमगढ़ के रास्ते मुंबई तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के बहुत से लोग मुंबई रहते हैं। मुंबई से आजमगढ़ प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों के आने जाने का सिलसिला रहता है। त्योहारों के समय में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसके लिए मात्र एक ट्रेन गोदान का सहारा है। एक माह तक इस ट्रेन में आने और जाने के लिए टिकट उपलब्ध नहीं है। आजमगढ़, सरायमीर, खुरासन रोड और समीपवर्ती रेलवे स्टेशन शाहगंज जंक्शन पर मुंबई आने-जाने वाले लोगों की भीड़ हो रही है। पिछले साल रेलवे बोर्ड ने मऊ से आजमगढ़ के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाई थी। इससे सुविधा हुई थी। पूर्व रेल सलाहकार समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने कहा कि रेलवे बोर्ड को हर साल सहालग पर स्पेशल ट्रेन चलाना चाहिए। इससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ रेल विभाग की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed