फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Special reading campaign will run for 45 days to study in government schools

सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए 45 दिन चलेगा विशेष रीडिंग कैंपेन

Tue, 18 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Special reading campaign will run for 45 days to study in government schools
आजमगढ़। सरकारी स्कूलों में पढ़ने यानी रीडिंग के लिए विशेष अभियान एक नवंबर से चलाया जाएगा। स्कूलों में 45 दिनों तक चलने वाले इस रीडिंग कैंपेन को पूरे जिले में एक साथ चलाया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इस अभियान को एक नवंबर से सभी स्कूलों समेत केजीबीवी में एक साथ शुरू किया जाएगा। इसके लिए क्लासवार अभियान न चला कर बल्कि तीन समूहों में विभाजित करके चलाया जाएगा। समूह एक में बाल वाटिका से कक्षा 2, कक्षा 3 से 5 और कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के तीन समूह बनाए जाएंगे। हर हफ्ते नई तरह की गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसके लिए हर हफ्ते राज्य परियोजना कार्यालय से इंफोग्राफिक्स, अभिभावक कैलेंडर आदि भेजे जाएंगे। इसके लिए पहले अपने आसपास की चीजों को पहचानना और उस पर लिखे को पढ़ने के प्रति प्रोत्साहित किया जाए। इस अभियान के तहत शिक्षकों के अलावा अभिभावक, भाई बहन या अन्य लोगों की मदद ली जाएगी। इसका कंटेंट नियमित रूप से अभिभावकों के व्हाट्सएप नंबर पर भी भेजा जाएगा। इसके लिए शिक्षक दीक्षा, प्रेरणा पोर्टल, एनसीईआरटी, नेशनल बुक ट्रस्ट, स्टोरी वीवर, प्रथम बुक्स, रूम टू रीड क्लाउड आदि पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसकी शुरुआत आसपास के परिवेश से करवाई जाए। इसके अलावा समझ के साथ पढ़ने की अवधारणा के तहत पढ़ना बताया जाए। विभिन्न प्रकार की आकर्षक चित्रों वाली किताबों की सरल कहानियों की उपलब्धता बढ़ाई जाए। जोर-जोर से और साथ साथ पढ़ने पर बल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed