फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Special practice of vaccination will be done for special groups

विशेष समूहों के लिए चलेगा वैक्सीनेशेन का विशेष अभियान

Mon, 05 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Special practice of vaccination will be done for special groups
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत वर्तमान में चौथे चरण का टीकाकरण हो रहा है। इसके तहत 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों को कोराना का टीका लगाया जा रहा है। चौथे चरण के टीकाकरण में तेजी लाने को लेकर शासन ने शेड्यूल निर्धारित कर दिया है। जिसके तहत आठ व नौ अप्रैल को मीडियाकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शासन स्तर से जारी हुए टीकाकरण शेड्यूल के अनुसार आठ व नौ अप्रैल को मीडियाकर्मियों व प्रतिष्ठानों के दुकानदारों को उनके नजदीकी बूथ पर टीका लगाया जाएगा। 10 अप्रैल को बैंक व इंश्योरेंस कर्मियों को, 12, 13 व 14 अप्रैल को स्कूल-कॉलेज के अध्यापकों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

15 व 16 अप्रैल को बस-ऑटो चालक, रेहड़ी व पटरी दुकानदारों, 17 व 19 अप्रैल को सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगेगा। इसी क्रम में अधिवक्ताओं व न्यायालय से जुड़े कर्मियों के टीकाकरण के लिए 20 व 21 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। 22 व 23 अप्रैल को प्राइवेट कार्यालयों के अधिकारियों, निजी कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed