{"_id":"644eb0d69a58ee1906000c82","slug":"special-monitoring-of-sensitive-and-susceptible-booths-dm-azamgarh-news-c-20-1-181054-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की करें विशेष निगरानी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की करें विशेष निगरानी: डीएम
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का अनुपालन प्रत्येक दशा में शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई आदर्श आचार संहिता की गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन आयोग की शीर्ष प्राथमिकता है, इसका उल्लंघन किसी भी दशा में ना होने पाए। उक्त निर्देश डीएम विशाल भारद्वाज ने शनिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दिया।
डीएम ने कहा कि जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने के लिए गठित की गई एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही की प्रत्येक दिन मानिटरिंग करें। पोलिंग बूथ से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई भी मामला हो तो उसका तत्काल निस्तारण किया जाए। पोलिंग बूथों का निरीक्षण सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। प्रत्याशियों की बैठक कर आवश्यक फीडबैक प्राप्त कर कार्रवाई की जाए। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील पोलिंग बूथों की विशेष निगरानी करें। कोई भी प्रत्याशी आयोग द्वारा निर्धारित वाहनों की संख्या से अधिक का काफिला लेकर न चलने पाए। किसी भी दशा में कोई भी प्रत्याशी किसी भी प्रकार की सामग्री का वितरण न करने पाए। शराब की दुकानों पर विशेष नजर रखी जाए तथा प्रत्येक दिन शराब की दुकानों एवं आबकारी विभाग से शराब की बिक्री रिपोर्ट प्राप्त की जाए। जनपद की सीमा पर स्थित शराब की दुकानों पर ध्यान दें तथा प्रत्येक शाम को सीमा क्षेत्र में स्थित दुकानों की रिपोर्ट प्राप्त करें। इस मौके पर सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।