फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Spajnon the run cycle , tells Policies

सपाजनों ने चलाई साइकल, बताईं नीतियां

Mon, 10 Aug 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 10 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Spajnon the run cycle , tells Policies
साइकल यात्रा के पांचवें दिन भी सपाजन जोश में दिखे। मंत्री, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं ने पसीने से तर बतर होकर जगह जगह साइकल से जाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में तिवारीपुर से निकली साइकल  यात्रा हथिया, जयरामपुर, गोपालपुर, धनकपुर, खोजापुर, कटघर, डुगडुगवा,  जमालपुर, गिरधरपुर, रामपुर, पल्हनी होते हुए रानी की सराय पहुंची। काफिले  में हरिश्चंद्र यादव, भैयालाल, अशोक तिवारी, रामजन्म यादव, एसके सत्येन आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


 दीदारगंज में विधायक आदिल शेख के नेतृत्व  में निकली साइकल यात्रा कमालपुर, सोनहरा, सैदपुर, असाडर से बनौरा तक गई। यात्रा में रामआसरे चौहान, धर्मराज भारती, आफताब, रन्नू यादव आदि मौजूद रहे। मेहनगर से सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकली गई।  इसमें विधायक बृजलाल सोनकर,  नंदकिशोर यादव, भोला  पासवान, कल्पनाथ पासवान शामिल थे। फूलपुर से विधायक श्यामबहादुर यादव की अगुवाई में निकली साइकल यात्रा पवई,  बस्ती, चकगुलरा, सिकंदरत्र्पट्टी, सरायपुर, चौकिया, भैगना तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें विजय बहादुर यादव, जन्मेजय यादव,  रमेश यादव, दिनेश  आदि शामिल रहे।  कारागार मंत्री बलराम यादव के नेतृत्व में  एकडंगी से निकली साइकल यात्रा में विधायक डा. संग्राम यादव, रामवृक्ष राजभर, वर्मन यादव,  महेंद्र यादव, बलवंत यादव सुुरेंद्र यादव, ने समाजवादी सरकार की नीतियों की बखान किया।

 एकडंडी, पालीपुर, कंगलीपुर, पिपरियां, धर्मशाला भटवली, रत्नामे, जलालपुर और कौड़िया में साइकल दौड़ाई। आदि उपस्थित रहे। निजामबाद में विधायक आलमबदी आजमी के  नेतृत्व में निकली यात्रा में अशोक यादव, महेंद्र, रामसमुझ यादव आदि की मौजूदगी रही।

 चंद्रभानपुर छावनी से लालगंज विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व में निकल साइकल यात्रा में चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव, ब्लाक प्रमुख जियालाल यादव, अवधेश यादव, राजनरायन यादव आदि की मौजूदगी रही।  शाहगढ़ से पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में निकली यात्रा सरदारपुर, भरथही, बिहरोजपुर, बैठौली, मोहब्बतपुर शाहगढ़ तक गई। इस दौरान शोभनाथ यादव, राजेश गिरी, शिशुपाल सिंह, सुबाष सिंह, विजयपाल, रमेंश गोंड़ उपस्थित रहे।


विधायक अभयनरायन सिंह पटेल के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई। जो बोझिया, महुलिया, कठैचा, सुंदर सराय बल्लो, बक्सनपुर, देवापार होते हुए अंजान शहीद बाजार पहुंच सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर पूर्व विधायक श्यामनरायन यादव, राजेश यादव, असद इदरीश, प्रधान हीरा सिंह, शेरू, अखिलेश मौर्य, दीपक यादव, शंकर यादव, रामाश्रय राय, रवींद्र यादव, आमिर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed