फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP XI defeated Suheldev Giants

Azamgarh News: एसपी इलेवन ने सुहेलदेव जायंट्स को दी शिकस्त

Mon, 24 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
SP XI defeated Suheldev Giants
पुलिस लाइन में शनिवार की रात को एसपी इलेवन और महाराजा सुहेलदेव जायंट्स जहानागंज के बीच एक टी-20 रात्रि मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। मुकाबले में एसपी इलेवन ने महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रनों के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मंडलायुक्त विवेक और डीआईजी सुनील कुमार सिंहने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गेंदबाजी की। डीएम रवींद्र कुमार ने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। एसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 203 रन बनाए। टीम की ओर से भास्कर मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा सुहेलदेव जायंट्स की टीम केवल 75 रन ही बना सकी। इस तरह एसपी इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। गेंदबाजी में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

मैच के बाद विजेता टीम को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर खिलाड़ियों के लिए सहभोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed