फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP workers took out cycle yatra on the birth anniversary of Chhote Lohia

छोटे लोहिया की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला साइकिल यात्रा

Thu, 05 Aug 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP workers took out cycle yatra on the birth anniversary of Chhote Lohia
आजमगढ़। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर जनपद की सभी विधानसभाओं में समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गई। प्रदेश कार्यालय से नामित जिले के प्रभारी के रूप में आए जगदीश प्रसाद कुशवाहा पूर्व सांसद ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जगदीश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आए दिन हत्या, लूट व बलात्कार हो रहे हैं। महंगाई चरम पर है। देश व प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई है। डीजल व पेट्रोल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि अब किसानों को खेती करना भी महंगा हो गई है। किसान बर्बादी के कगार पर है। थाने व तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। भाजपा सरकार में अघोषित आपातकाल लागू है। स्व. जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा हाफिजपुर चौराहे से निकालकर उकरौड़ा, कोठरा, ककरहा, मनचोभा, ममखापुर, मोजरापुर, चंदौका, करीमुद्दीनपुर, पगरा, बद्दोपुर, शेखपुरा, अइनियां, आहोपट्टी होते हुए हाफिजपुर में भगत सिंह चौराहे पर पहुंच संपन्न हुआ। यात्रा में सेक्टर प्रभारी इंद्रजीत यादव, हाफिजपुर प्रधान रामशरिक चौहान, पूर्व प्रधान बृजभान यादव, बीडीसी सिकंदर यादव आदि उपस्थित थे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार विधायक कल्पनाथ पासवान के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें पूर्व सांसद दरोगा सरोज, विद्मा चौधरी, रामजग राम, बृजलाल सोनकर ,हंसराज यादव आदि उपस्थित थे। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार भीरा पार्टी कार्यालय से पार्टी शीर्ष नेतृव के निर्देश पर पूर्व विधायक बेचई सरोज के नेतृव में साईकिल यात्रा निकाली गई। पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव व राष्टीय प्रवक्ता डा. अभिषेक राय एवं महासचिव हरि प्रसाद दुबे ने साईकिल यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर महा प्रधान अरविंद सरोज, ठाकुर, जनार्दन राय, सोनू राय, मनीष राय, गोलू राय आदि उपस्थित थे। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने चक सेठवल के प्रधान ज्ञानचंद यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा मोतीगंज, चेकपोस्ट, सैय्यद्वारा से होते हुए कैलाश आरा मशीन के पास पहुंच संपन्न हुआ। जिसमें अभिषेक कुमार, फूलचंद यादव, अवधराज यादव, राकेश कुमा आदि शामिल रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार महाराजगंज रोड स्थित बाबा गोपी दास की कुटी से पूर्व मंत्री स्व. वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल जुलूस निकाला। जुलूस कस्बे से मंदूरी बाजार, बल्देव मंदूरी स्थित सपा कार्यालय होते हुए कंधरापुर बाजार में समाप्त हुआ। इसमें शिव नारायण सिंह, जेपी सिंह, अरुण यादव, योगेंद्र यादव, सुनील विश्वकर्मा, नदीम अहमद आदि शामिल रहे। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर में पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव के आवास से रैली प्रभारी विवेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। उधर पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने हजारों कार्यकर्ता के साथ अंबारी चौक से साइकिल रैली निकाली। रैली फूलपुर से माहुल पवई होते हुए पुन: अंबारी सांसद के आवास पहुंचकर संपन्न हो गई। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र में पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई । प्रमुख महेंद्र यादव ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली किसान बालिका इंटर कॉलेज रानीपुर से होते हुए बुढ़नपुर, मोहन नगर के रास्ते होते कोयलसा, देऊरपुर होते हुए पुन: रानीपुर किसान बालिका इंटर कॉलेज पहुंची। इस मौके पर श्यामधर चौबे, हर हर महादेव, प्रदीप सोनी, लक्ष्मण, प्रमोद सिंहआदि उपस्थित थे। सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र सपाइयों ने सठियांव से साईकिल यात्रा निकाल कर विरोध प्रकट किया गया। साईकिल यात्रा की शुरुआत पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामदुलारे राजभर, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने चौराहे से झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुबारकपुर विधान सभा इस बार इतिहास रचेगा। इस मौके पर विशाल यादव मोनू, कैलाश प्रधान, बहादुर यादव, ज्याउल्लाह अंसारी आदि उपस्थित थे। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार लाटघाट सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई। सगड़ी विधानसभा प्रभारी जयराम पटेल,बिधान सभा अध्यक्ष सगड़ी शिव सागर यादव के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा सुरैना, बलुआ, सतना, बलपुर, मोहम्मदपुर, सोहराभार, बनकटिया, कांखभार, महुला, जोकहरा, घाघरा कल्याणपुर, बेलकुंडा, रोहुआ, पिहार, हसनपुर, लाटघाट, कांखभार, जमसर, चौको आदि गांव से होकर लाटघाट कार्यालय से होकर सगड़ी पहुंची। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्व. जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन के अवसर पर अतरौलिया समाजवादी पार्टी कार्यालय से विधायक डा. संग्राम यादव एवं ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकली गई। रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल तथा वरिष्ठ सपा नेता जगदीश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर रणविजय यादव, घनानंद गिरी, संजय मिश्रा, राधेश्याम लीडर, चंद्रजीत यादव आदि उपस्थित थे। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री एवं सपा नेता चंद्रदेव राम यादव करैली के नेतृत्व में साइकील यात्रा निकाली गई। यात्रा सपा कार्यालय सठियांव से शुरू हो कर भटौरा, मुबारकपुर रोडवेज, कटरा, गुजरपार चट्टी पर पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार यादव, जयराम, बहादुर यादव, राम प्रवेश आदि उपस्थित थे। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार मुहम्मदपुर विकासखंड के गंभीरपुर बाजार से पूर्व विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनयन यादव, विनीत राय, गिरजा शंकर यादव, अशोक यादव, मनीष राय आदि उपस्थित थे।

उकरौड़ा क्षेत्र में सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में साइकिल यात्रा निकालते जिला पंचायत अ?

उकरौड़ा क्षेत्र में सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में साइकिल यात्रा निकालते जिला पंचायत अ?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed