फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP workers protested against inflation, had a scuffle with the police

Azamgarh News: महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

Thu, 11 Jun 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
SP workers protested against inflation, had a scuffle with the police
महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन करते स
आजमगढ़। बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के युवा एवं फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ता शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करा रहे थे, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही। सूचना मिलने पर सीओ नगर शुभम तोंदी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों के समझाने और आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त किया गया। प्रदर्शन में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश यादव, शबनम खातून, गुलाब राजभर, संतोष गौतम, आशीष यादव, अनिल वर्मा, प्रदीप यादव, आनंद यादव, प्रवेश मिश्रा, दिनेश मणि उपाध्याय, ऋषभ मौर्य, महावीर गुप्ता, विशाल राय, अशोक राजभर, राजेश विश्वकर्मा, अजीत राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed