फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   sp will run cycle to village, will deliver letters

सपाई गांव-गांव चलाएंगे साइकिल, पहुंचाएंगे पत्र

Sat, 27 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
sp will run cycle to village, will deliver letters
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव साइकिलों से चलकर अखिलेश यादव की ओर से जारी पत्र को जनजन तक पहुंचाएं। ब्लाक स्तर पर 5-5 कार्यकर्ताओं का ग्रुप बनाकर साइकिल से घर-घर जाएंगे। पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता टीमों का नेतृत्व करेंगे। विधानसभाओं के अध्यक्षों को आह्वान की बुकलेट उपलब्ध करा दी गई है। वे लोग टीम का गठनकर गांव में जाएंगे। विधायक, पूर्व प्रत्याशी कार्यक्रमों का संचालन करेंगे। पार्टी के ब्लाक प्रमुख, सदस्य जिला पंचायत व अन्य फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी भी कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन हरिप्रसाद दूबे ने की। बैठक में विधायक डॉ.संग्राम यादव, आलमबदी आजमी, नफीस अहमद, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, बेचई सरोज, पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल, अखिलेश यादव, बरमन यादव, डा.हरिराम सिंह यादव, वेदप्रकाश यादव, सुनील यादव, मिर्जा मसूद बेग, अशोक यादव, संतोष यादव, रिंकू यादव, धर्मेन्द्र, सकलू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed