फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP took out Janakrosh Yatra with Dhol and Tasa

ढोल और तासा के साथ सपा ने निकाली जनाक्रोश यात्रा

Sat, 08 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP took out Janakrosh Yatra with Dhol and Tasa
शहर में जनाक्रोश रैली निकालते सपा के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी सदर विधान सभा के अंतर्गत शुक्रवार को आईटीआई के मैदान के सामने एक मैरेज हाल से भाजपा के खिलाफ सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में ढ़ोल और तासे के साथ विशाल जनाक्रोश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

जन आक्रोश यात्रा मैरेज हाल से होते हुए मुकेरीगंज, तकिया, पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक होते हुए बड़ादेव, सिविल लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित विश्राम राय की मूर्ति से रैदोपुर तिराहा, गांधी तिराहा होते हुए सपा कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। इस जन आक्रोश यात्रा में छात्रों, नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों का भरपूर समर्थन रहा। इस जन आक्रोश यात्रा में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,ध्वस्त कानून व्यवस्था और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। दुर्गा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता परेशान है और मुख्यमंत्री मस्त है। चुनाव आने पर बाजार की सबसे सस्ती चीज नमक दिया जा रहा है। महंगाई, गैस सिलेंडर, बिजली, पानी, डीजल, पेट्रोल, सरसो तेल पर इनकी नजर नहीं है। बेरोजगार नौजवान सड़कों पर आंदोलन कर रहा है।भाजपा 2022 में साफ हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की जनता पूर्ण बहुमत से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। पद यात्रा का समापन सदर विधान सभा अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने किया। पद यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, एमएलसी राकेश कुमार यादव, नगर प्रभारी वेद प्रकाश यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, सुभासपा के धर्मेंद्र राजभर, प्रीति सिंह राजभर, पल्हनी प्रमुख प्रमोद यादव, तारिक फैसल, परवेज अहमद, जोरार खान, मेराज अहमद, अजय यादव, मनोज बरनवाल, पद्माकर लाल वर्मा, परितोष रुंगटा, गोल्डी रुंगटा, राहुल सराफ सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed