फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP to hold a march on the 7th in protest against changes to the voter list.

Azamgarh News: मतदाता सूची में बदलाव के विरोध में सात को सपा निकालेगी मार्च

Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
SP to hold a march on the 7th in protest against changes to the voter list.
समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

पार्टी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर दो से आठ अक्तूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में तय हुआ कि चार को विधानसभा स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच और छह को मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सात को जिला मुख्यालय पर मार्च निकाला जाएगा। बताया कि मार्च रैदोपुर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नेहरू हॉल, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइंस, घंटाघर चौराहा और अग्रसेन चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका जाएगा। बैठक में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed