फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP tightened crackdown on 13 criminals, four gangs registered

Azamgarh News: 13 अपराधियों पर एसपी ने कसी नकेल, पंजीकृत किए गए चार गैंग

Thu, 02 Nov 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
SP tightened crackdown on 13 criminals, four gangs registered
आजमगढ़। जिले के 13 शातिर अपराधियों की एसपी ने नकेल कस दी है। इन अपराधियों द्वारा किए जाने वाले अपराध पर लगाम को लेकर चार गैंग पंजीकृत किए गए है। जिसमें लीडर व सदस्यों को चिन्हित किया गया है। इन चारों गैंगों में पशु तस्करी, शराब तस्करी, गोवध आदि से संबंधित अपराधी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शातिर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर गैंग पंजीकृत करने के साथ ही उनके लीडरों व सदस्यों को चिन्हित किया गया है। इसमें पशु तस्करी के छह, आपराधिक तीन, गोवध व शराब तस्करी के दो-दो शातिर अपराधी शामिल हैं। पहला गैंग रामचेत निषाद निवासी भोर्रा मकबूलपुर थाना कंधरापुर के नाम से पंजीकृत किया गया। इस गैंग को डी-207 कोड दिया गया। यह गैंग पशु तस्करी की घटनाओं को अंजाम देता है। इस गैंग का मुखिया रामचेत है, तो वहीं सदस्यों के रूप में मो. आरिफ निवासी सारैन थाना अहरौला, शेरू उर्फ अहमद निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज, इंदल निषाद, विरेंद्र निषाद व गीता देवी निवासी भोर्रा मकबूलपुर थाना कंधरापुर चिन्हित किए गए हैं। दूसरा गैंग अभिषेक सिंह उर्फ शिवांश सिंह निवासी लहुआकला थाना कोतवाली देवगांव के नाम से पंजीकृत करते हुए डी-208 कोड एलॉट किया गया। इस गैंग का मुखिया अभिषेक सिंह है। इस गैंग द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इस गैंग के सदस्य के रूप में रोशन यादव निवासी रसूलपुर थाना तरवां व विपिन यादव निवासी जमुई थाना कोतवाली देवगांव को चिन्हित किया गया है। तीसरा गैंग बबलू उर्फ मामुन निवासी शहरिया थाना निजामाबाद के नाम से पंजीकृत हुआ। जिसे डी-209 कोड दिया गया। इस गैंग द्वारा गोवध कराया जाता है। इस गैंग के सदस्यों के रूप में अब्दुल अजीज उर्फ लंगड़ निवासी शहरिया थाना निजामाबाद को चिन्हित किया गया है। वहीं चौथा गैंग अंगद यादव उर्फ लाला यादव निवासी आखापुर थाना कंधरापुर के नाम से पंजीकृत हुआ। जिसे डी-210 नंबर कोड दिया गया। यह गैंग शराब तस्करी के अपराध से जुड़ा हुआ है। इस गैंग के सदस्य के रूप में राकेश यादव निवासी औरंगाबाद थाना कंधरापुर को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed