फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP suspended two chief constables

Azamgarh News: दो मुख्य आरक्षियों को एसपी ने किया निलंबित

Fri, 15 Mar 2024 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
SP suspended two chief constables
आजमगढ़। कार्यों में लापरवाही को लेकर एसपी अनुराग आर्य काफी गंभीर है। इन्हीं आरोपों में शुक्रवार को उनके द्वारा दो मुख्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों मुख्य आरक्षियों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश देते हुए सीओ सगड़ी को प्रारंभिक जांच सौंपी है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बीट बुक अपूर्ण रखने व अपने पदेन कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने पर बरदह थाने के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार यादव को निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। वहीं मेहनाजपुर थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी सुभाष सिंह रघुवंशी द्वारा क्षेत्र के दुकानदार से अभद्र व्यवहार करने, थाने पर नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों से बिना वजह विवाद व अभद्र व्यवहार करने और आम जनमानस में पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। उन्होंने प्रकरण की प्रारम्भिक जांच क्षेत्राधिकारी सगड़ी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed