फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP sent a soldier to provide blood to the injured

घायल को ब्लड उपलब्ध कराने के लिए एसपी ने भेजा सिपाही

Thu, 31 Mar 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP sent a soldier to provide blood to the injured
एसपी अनुराग आर्य के प्रयास से सड़क हादसे में घायल युवक का इलाज शुरू हो गया है। ब्लड की जरूरत पूरी न होने पर उसके मित्रों ने ट्विटर के माध्यम से एसपी से मदद की गुहार लगाई थी। इस पर एसपी ने अपने स्कॉर्ट के दो सिपाहियों को भेज कर रक्तदान कराया, जिससे युवक का इलाज तो शुरू हो गया है लेकिन अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय वैभव मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। चोट ज्यादा गंभीर लगा होने के कारण डॉक्टरों ने तत्काल ब्लड की व्यवस्था का निर्देश दिया। राहुल का ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव था। जिसके चलते परिजन व उसके मित्र लाख प्रयास के बाद भी व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। जिस पर घायल के एक मित्र ने ट्विटर पर ओ निगेटिव ब्लड के लिए मदद की गुहार लगाई और उसे एसपी के ट्विटर अकाउंट से भी टैग कर दिया। जिस पर एसपी अनुराग आर्य ने अपने स्कॉर्ट के दो सिपाहियों विनोद चौधरी व दिनेश कुमार को ब्लड देने के लिए भेजा। दोनों के ब्लड देने के बाद राहुल मिश्रा का इलाज शुरू हो गया है। यह अलग बात है कि अभी उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed