फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP's Ramakant, BJP's Manoj and three filed nominations

सपा के रमाकांत, भाजपा के मनोज समेत तीन ने किया नामांकन

Fri, 11 Feb 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
SP's Ramakant, BJP's Manoj and three filed nominations
कलेक्ट्रेट में नामांकन करते फूलपुर से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव। - फोटो : AZAMGARH
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को फूलपुर-पवई से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव और निजामाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा सर्व समाज जनता पार्टी के फूलपुर पवई से प्रत्याशी प्रदीप ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कुल 44 लोगों ने 83 सेटों में नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन बृहस्पतिवार को 67 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी और एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को कुल 44 लोगों ने 83 सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। शुक्रवार को फूलपुर पवई विधानसभा सभा सीट से सपा के प्रत्याशी रमाकांत यादव और इसी विधानसभा सीट से सर्व समाज जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप ने नामांकन दाखिल किया। वहीं निजामाबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

वहीं 44 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। अतरौलिया विधानसभा सीट से सपा के बरमन यादव ने चार, बसपा के सरोज कुमार ने दो और आप के रमेश ने दो, गोपालपुर से बसपा के रमेश चंद यादव ने दो और आप से सुनील कुमार यादव ने एक सेट, सगड़ी से कांग्रेस की राना खातून ने दो, बसपा से शंकर यादव ने तीन, आप से मुकेश राय ने तीन सेट में नामांकन पत्र खरीदा। मुबारकपुर विधानसभा सीट से भाजपा से श्यामसुंदर चौहान ने तीन, सपा से अखिलेश यादव ने तीन सेट, आजमगढ़ सीट से भाजपा के अखिलेश कुमार मिश्र ने तीन, सपा से दुर्गा प्रसाद यादव ने चार, आप के कृपाशंकर पाठक ने एक, फॅलपुर पवई से भाजपा के रणविजय चौहान ने दो, कांग्रेस के मो. शाहिद ने दो और आप के दुर्गविजय सिंह ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। दीदारगंज विधानसभा सीट से भाजपा के डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने दो, कांग्रेस से अवधेश कुमार ने एक और राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल से हुजैफा आफिर ने दो, लालगंज सीट से आप के डॉ. हरिमन ने एक और कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह ने एक और मेंहनगर सीट से सपा के दीपचंद ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलंब से पहुंचे भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र, नहीं कर सके नामांकन
आजमगढ़। भाजपा के गोपालपुर से प्रत्याशी सत्येंद्र राय को शुक्रवार को नामांकन करना था। तीन बजे के बाद वे भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। समय बीतने के कारण मजिस्ट्रेट ने उन्हें बैरिकेडिंग के पास ही रोक दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने एडीएम प्रशासन को फोन किया तो वे अंदर तो गए लेकिन आरओ ने उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया। इसके कारण उन्हें बिना नामांकन किए उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed