{"_id":"6ac936acab4de8152107ca44","slug":"sp-remembers-kanshiram-on-parinirvan-diwas-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-158610-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: परिनिर्वाण दिवस पर सपा ने कांशीराम को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: परिनिर्वाण दिवस पर सपा ने कांशीराम को किया याद
विज्ञापन
सपा कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हवलदार यादव। स्रोत-पार्टी
कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बहुजन समाज के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।
कांशीराम के साथ संगठन और कैडर में काम कर चुके पंचम बाबू ने कहा कि उन्होंने पिछड़े और दलित समाज को हक-अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
सरकारी नौकरी और परिवार छोड़कर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ निकले कांशीराम ने तमाम कठिनाइयों के बावजूद बहुजन समाज को जागरूक किया।
विज्ञापन
विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि कांशीराम ने जिस मिशन की शुरुआत की थी, उसे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। कांशीराम का नारा था, ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।’ इसी विचार को पीडीए के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम को विधायक संग्राम यादव, विधायक पूजा सरोज, विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, दीपचंद विशारद, अजीत कुमार राव, पप्पू कुमार यादव, सिंगारी गौतम, सुशील आनंद और रामजीत यादव सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
अध्यक्षता बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम ने और संचालन एडवोकेट रविंद्र कुमार ने किया। अंत में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कांशीराम को नमन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।