फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP raided for ignoring the Kovid rules, two sued

कोविड नियमों की अनदेखी पर एसपी की छापेमारी, दो पर मुकदमा

Wed, 19 May 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
SP raided for ignoring the Kovid rules, two sued
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर लगाम को लेकर कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। इसमें सिर्फ जरूरी सामानों की दुकाने ही खोली जानी है। इसके बाद भी कुछ दुकानदार मनमर्जी से अपनी दुकाने खोल रहे है। ऐसी सूचना पुलिस महकमे को भी है। कोविड नियमों के खिलाफ एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बुधवार को शहर में छापेमारी किया। इस दौरान पांडेय बाजार मुहल्ला स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक व मातबरगंज मुहल्ला स्थित एक मोबाइल शॉप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन कड़ाई से कराने के उद्देश्य को लेकर बुुधवार को वे शहर में चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मातबरगंज मुहल्ले में स्थित एक मोबाइल की दुकान खुली मिली। कोरोना कर्फ्यू में मोबाइल की दुकान खोले जाने की अनुमति नहीं है। जिसके चलते दुकान को तत्काल बंद कराते हुए दुकानदार के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वहीं शहर के पांडेय बाजार मुहल्ले में स्थित जीरो डिग्री रेस्टोरेंट के खुले होने की भी सूचना मिली थी। जिस पर शहर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी करवायी गई। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में कोई ग्राहक तो नहीं था लेकिन संचालक किसी लड़की के साथ मौजूद था और अश्लील हरकत कर रहा था। जिस पर शहर कोतवाली में उसके खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत कराने की कार्रवाई की गई। एसपी ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर जिले में कुछ लगाम लगा है, इसके पीछे कारण निश्चित तौर पर कोरोना कर्फ्यू ही है। ऐसे में इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। जो भी कोविड नियमों की अनदेखी करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed