फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP now robbing BSP

पहले बसपा अब सपा लूट रही

Sat, 28 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 28 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
SP now robbing BSP
बलिया जिले के फेफना विधान सभा के भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश को पहले बसपा ने लूटा और अब सपा लूट रही है।
विज्ञापन


बसपा मुखिया का नारा था, चढ़ गुंडों की छाती पर मुहर मारो हाथी पर मगर छह माह बाद बसपा का नारा बदल कर चढ़ गुंडों हाथी पर गोली मारो छाती पर हो गया।

दोनों सरकारों में भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला गया। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में रिक्शा स्टैंड पर भाजपा के धरने को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में बसपा के कई मंत्री जेल गए। सीएम अखिलेश यादव ने चुनाव के दौरान साइकल चलाकर जनता को विश्वास दिलाया कि सपा के सत्ता में आने पर नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता और नौकरी के मिलेेंगे।

 किसानों को खाद, बीज की समस्या पैदा नहीं होने देंगे। प्रदेश में 24 घंटे बिजली और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा। लेकिन सत्ता में आते ही सब कुछ बंद कर दिया गया। सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री दयाशंकर ने कहा कि  सड़कों पर आम जनता की लड़ाई भाजपा लड़ती है। इसके अलावा अन्य दलों का बूता ही नीं है कि वह विकास की बात कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया के पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि जब भी प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तो जनता का जीवन सुरक्षित नहीं रह जाता है।

क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र केतकी सिंह ने कहा कि उत्तर में अपराधियों की सरकार नहीं चलने देंगे। 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी।

बलिया के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, रामधीन सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, श्रीकृष्ण पाल, जय प्रकाश पांडेय ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता आजमगढ़ जिलाध्यक्ष सहजानंद राय और संचालन जिला महामंत्री रामपाल सिंह ने की। इस मौके पर श्यामनरायन सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राधेश्याम सिंह,

विद्याधर श्रीवास्तव, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, तेज प्रताप सिंह, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed